प्रेस विज्ञप्ति
29 नवम्बर 2016, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जाट आरक्षण आन्दोलन के पहले चरण में घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सांसदों को ज्ञापन देने का कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशपाल मलिक व प्रदेष अध्यक्ष-हरियाणा श्री सूबे सिंह ढाका के साथ संसदीय क्षेत्र हिसार के लोग बड़ी संख्या में माननीय सांसद श्री दुष्यन्त चौटाला के दिल्ली निवास पर ज्ञापन देने के लिये लोग पहुंचे और उनको ज्ञापन दिया गया और वहीं आई.एन.एल.डी. के दूसरे सांसद राज्य सभा श्री राजकुमार कष्यप को भी आई.एन.एल.डी. के दिल्ली कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया यहीं पर सिरसा के सांसद श्री चरणजीत सिंह रोड़ी की अनुपस्थिती में उनके कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर
ज्ञापन सौंपते हुऐ उनके संसदीय क्षेत्र व हरियाणा के अन्य जिलों से आये
पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशपाल मलिक ने माननीय सांसद
श्री दुष्यन्त चौटाला से माँग की कि वह जाट समाज की माँगों को संसद मे
ंउठायें और हमें अपना समर्थन देकर जाट समाज के साथ हरियाणा मेें हो रहे
अत्याचारों के खिलाफ एवं केन्द्र व हरियाणा में जाटों के आरक्षण की माँग को
पुरजोर तरीके से संसद व संसद के बाहर हमारी माँगों को उठायें। सभी लोगों
को आष्वस्त करते हुऐ सांसद श्री दुष्यन्त चौटाला ने विष्वास दिलाया कि वह
जाट समाज की माँग को संसद व संसद के बाहर दोनों जगह मजबूती से उठायेंगे और
जाट समाज के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे और राज्य सभा सांसद श्री राजकुमार
कष्यप ने भी विष्वास दिलाया कि वे हमारी माँगों को संसद में व
प्रधानमन्त्री को भी चिट्ठी लिख उनका वायदा याद दिलायेंगे और हमारी माँगों
को पुरजोर तरीके से उठायेंगे।
इस अवसर पर प्रदेष प्रवक्ता श्री रामभक्त मलिक, रोहतक के जिलाध्यक्ष श्री अषोक बल्हारा, हिसार के अध्यक्ष श्री कृष्ण किरमारा, भिवानी से जाटू खाप के अध्यक्ष श्री सूबेदार राजमल धनाना, जींद के अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, श्री वीरभान ढुल, श्री विजेन सन्धु, गुड़गांव के अध्यक्ष श्री रणजीत सहरावत आदि के साथ सैंकड़ों की संख्या में लोग ज्ञापन देने के लिये मौजूद थे।
कल का कार्यक्रम
30 नवम्बर 2016, सुबह 10 बजे केन्द्रीय मन्त्री चौ. विरेन्द्र सिंह व सोनीपत के सांसद श्री रमेष कौषिक, राज्य सभा सांसद श्री सुभाष चन्द्र व अम्बाला के सांसद श्री रतनलाल कटारिया को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
रामभक्त मलिक
(प्रेस प्रवक्ता-हरियाणा)

Comments
Post a Comment