दिनबंधु सर छोटूराम की जीवनी के कुछ पल राव बहादुर सर छोटूराम जन्म 24 नवम्बर 1881 रोहतक जिला , हरियाणा मृत्यु 9 जनवरी 1945 (उम्र 63) लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश इंडिया राजनैतिक पार्टी यूनियनिस्ट विद्या अर्जन सेंट स्टीफन कालेज धर्म वैदिक वेबसाइट www.sirchhoturam.com सर छोटूराम का जन्म २४ नवम्बर १८८१ में झज्जर के छोटे से गांव गढ़ी सांपला में बहुत ही साधारण परिवार में हुआ (झज्जर उस समय रोहतक जिले का ही अंग था)। छोटूराम का असली नाम राय रिछपाल था। अपने भाइयों में से सबसे छोटे थे इसलिए सारे परिवार के लोग इन्हें छोटू कहकर पुकारते थे। स्कूल रजिस्टर में भी इनका नाम छोटूराम ही लिखा दिया गया और ये महापुरुष छोटूराम के नाम से ही विख्यात हुए। उनके दादाश्री रामरत्न के पास 10 एकड़ बंजर व बारानी जमीन थी। छोटूराम जी के पिता श्री सुखीराम कर्जे और मुकदमों में बुरी तरह से फंसे हुए थे। आरंभिक शिक्षा जनवरी सन् १८९१ में छोटूराम ने अपने गांव से 12 मील की दूरी पर स्थित मिडिल स्कूल झज्जर में प्राइमरी शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद झज्जर छोड़कर उन्होंने क्रिश्चियन मिशन स्कूल दिल्ली में प्रवेश...
Jat, Kaum, Jaat ke thath, Mauj, Haryana ki shaan